Latest Status

Saturday, 18 February 2017

तमिलनाडु असेंबली में 5 घंटे हंगामा: MLAs ने तोड़े कुर्सी-टेबल, स्पीकर से बदसलूकी

तमिलनाडु असेंबली में 5 घंटे हंगामा: MLAs ने तोड़े कुर्सी-टेबल, स्पीकर से बदसलूकी तमिलनाडु विधानसभा में 5 घंटे चले हंगामे के बीच ई. पलानीस्वामी ने वोट ऑफ कॉन्फिडेंस जीत लिया। लेकिन इस दौरान असेंबली में ऐसा नजारा देखने को मिला जो पहले कभी नहीं हुआ था। हंगामा कर रहे विधायकों ने स्पीकर से बदसलूकी की। उनसे धक्कामुक्की की गई। उनकी शर्ट तक फाड़ दी। धक्कामुक्की के बाद जैसे ही स्पीकर मार्शल्स के घेरे में असेंबली से बाहर निकले, दो विधायक उनकी सीट पर जाकर बैठ गए। ये भी पहली बार ही हुआ। इतना ही नहीं, सदन में कुर्सी-टेबल-माइक भी तोड़े गए। कागज उछाले गए। डीएमके के वर्किंग प्रेसिडेंट स्टालिन ने भी मीडिया को अपनी फटी हुई शर्ट दिखाई। 10 प्वाइंट में जानिए 5 घंटे के दौरान क्या-क्या हुआ तमिलनाडु असेंबली में... Advertisement 1# स्पीकर की शर्ट फाड़ी - हंगामे के दौरान विधायकों ने स्पीकर ओ. धनपाल से जमकर धक्कामुक्की की। उनकी शर्ट तक फाड़ दी। 2# स्पीकर की कुर्सी पर विधायक बैठे - स्पीकर ओ धनपाल की शर्ट फाड़ने के बाद हंगामा कर रहे दो विधायक उनकी कुर्सी पर भी जा बैठे। मार्शल्स ने घेरा बनाकर स्पीकर को सुरक्षित बाहर निकाला। 3# असेंबली कैंपस में बुलाई गई पुलिस - स्पीकर को डीएमके विधायकों को बाहर करने के लिए असेंबली कैम्पस में पुलिस बुलानी पड़ी। 4# स्टालिन ने मीडिया को दिखाई फटी शर्ट - डीएमके के वर्किंग प्रेसिडेंट एमके स्टालिन ने AIADMK विधायकों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। सदन से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया को अपनी फटी हुई शर्ट दिखाई। - स्टालिन ने कहा कि जब पुलिस हमारे विधायकों को बेदखल कर रही थी तो मेरी भी कमीज फट गई, सत्तारूढ़ दल के इशारे पर हमारे साथ बदसलूकी की गई। फ्लोर टेस्ट के बाद स्टालिन ने अपने विधायकों के साथ गवर्नर सी. विद्यासागर राव से मुलाकात की। 5# मेरे साथ जो हुआ, वो किससे कहूं-स्पीकर - तमिलनाडु असेंबली में अपने साथ हुई बदसलूकी के बाद स्पीकर पी धनपाल ने कहा कि मैं कहां जाकर अपने ऊपर हुए सितम की बात कहूं। उन्होंने कहा कि जनता को जाकर बताओ कि मेरे साथ क्या बदसलूकी हुई। 6# कुर्सियां और माइक्रोफोन फेंके - सीक्रेट बैलट की डिमांड करते हुए डीएमके MLAs ने स्पीकर धनपाल को चारों ओर से घेर लिया। - इस दौरान कुछ विधायक कुर्सियां और स्पीकर के सामने लगए माइक्रोफोन फेंकते हुए भी िदखाई दिए। - इस दौरान ट्रेजरी बेंच से कागज और फाइलें भी फेंकी गईं। 7# विधानसभा स्थगित करने की डिमांड - डीएमके MLAs ने स्पीकर को चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। - अपोजिशन के विधायक तुरंत स्पीकर से विधानसभा को स्थगित करने की डिमांड करने लगे। 8# असेंबली कैंपस में सैकड़ों पुलिसवाले - हंगामे के बाद असेंबली कैंपस में सैकड़ों पुलिस वाले तैनात कर दिए गए। - किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया। 9# पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग - स्टालिन ने स्पीकर से कहा कि पुलिस की वजह से हमारी कार काफी पहले रोक दी गई और हमें करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर हाउस में आना पड़ा। - उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ ऐसा बर्ताव ठीक नहीं है। ऐसा लग रहा था, जैसे कि हमें फिरौती के लिए बंधक बनाकर रखा गया है। डीएमके नेता दुराईमुरुगन ने पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। 10# तेजाब से हमले की धमकी दी- AIADMK MLA - ओ पन्नीरसेल्वम और स्टालिन ने सीक्रेट वोटिंग की डिमांड की। पन्नीरसेल्वम ने बिहार विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राबड़ी देबी सीएम थीं, तब वहां भी सीक्रेट वोटिंग कराई गई। - इस बीच AIADMK विधायक पांडियाराजन ने कहा कि उन्हें तेजाब से हमले की धमकी दी। उन्होंने स्पीकर से कड़ा एक्शन लिए जाने की डिमांड की। ----------------------------------------------------------------------------------------------------- नमस्कार स्वागत है आपका Faadu Tech में। 'Faadu Tech' एक youtube चैनल है जहाँ पर आप हम आपको दुनियाभर के ट्रेंडिंग, न्यूज, इन्टरनेट,कंप्यूटर,फनी वीडियोज,बॉलीवुड,स्पोर्ट्स, टिप्स, हेल्थ, गैजेट, इंटरनेशनल, और टेक से जुडी सभी जानकारी फ्री में पाप्त कर सकते हैं हमारी कोशिश है कि वीडियो के मार्फत आपकी नॉलेज भी बढ़े और आपको एंटरटेन भी कर सकें.तो इस चैनल को सब्सक्राइब करिए चैनल सब्सक्राइब करने पर, आपको नए विडियो के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इस चैनल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए और देखते रहिये 'Faadu Tech'..। Subscribe here. : https://goo.gl/LO9urf join Us on instagram. http://ift.tt/2j8EvdR join Us on Facebook. https://goo.gl/hA1csz join Us on Google Plus. http://ift.tt/2jTbzus ----------------------------------------------------------------------------------------------------- NOTE : All content used is copyright to Faadu Tech Use or commercial display or editing of the content without proper authorization is not allowed

No comments:

Post a Comment