Thursday, 26 January 2017
रिपब्लिक डे परेड में पहली बार फाइटर प्लेन तेजस का फ्लाई पास्ट, 780kmph थी रफ्तार
By
Faadu Tech
01:17
780kmph थी रफ्तार, रिपब्लिक डे परेड में पहली बार फाइटर प्लेन तेजस का फ्लाई पास्ट
रिपब्लिक डे परेड में पहली बार फाइटर प्लेन तेजस का फ्लाई पास्ट, 780kmph थी रफ्तार - 11:33 AM:रिपब्लिक डे परेड का समापन। - 11:30 AM:3 सुखोई-MKI ने आसमान में त्रिशूल फॉर्मेशन बनाई। सुखोई ने 900 किमी/घंटे की रफ्तार से आसमान में वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन बनाई। - 11:29 AM:5 जगुआर प्लेन्स ने आसमान में उड़ान भरी। इसके बाद 5 मिग-29 एयरक्राफ्ट ने फ्लाईपास्ट किया। - 11:27 AM:पहली बार देश में बने तेजस फाइटर ने 780 किमी/घंटे की रफ्तार से फ्लाईपास्ट किया। इसमें 3 फाइटर्स ने 300 मीटर की हाइट पर उड़ान भरी। - 11:26 AM:सुखोई-30 और सी-17 ग्लोबमास्टर ने 500 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। - 11:24 AM:3 सी-130जे सुपर हरक्यूलिस प्लेन्स ने फ्लाईपास्ट किया। आसमान में आई माने जाने वाले प्लेन ने भी उड़ान भरी। - 11:21 AM:एयरफोर्स की टुकड़ी ने फ्लाई पास्ट किया। 3 MI-35 हैलिकॉप्टर ने चक्र फॉर्मेशन बनाई। - 11:18 AM:मिलिट्री पुलिस के श्वेत अश्व दस्ते ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। क्रिसमस ट्री, पिरामिड, सुदर्शन चक्र और हैलिकॉप्टर जैसे कई फॉर्मेशन बनाए। - 11:15 AM:सेंट्रल स्कूल, पीतमपुरा (दिल्ली) 162 स्टूडेंट्स ने तिरंगे और वीरों की दास्तां को डांस रूप में पेश किया। - 11:12 AM:दिल्ली के माउंट आबू स्कूल के 147 बच्चों ने असम शैली का डांस पेश किया। - 11:10 AM:दिल्ली की 150 स्टूडेंट्स की डांस प्रस्तुति। इसमें भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने को दिखाया गया। - 11:08 AM:दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर ने सूर्य देव विनती वाला डांस पेश किया। बोल थे- 'सूरजवा तोर बिना जागे अंधियारा।' - 11:05 AM:वीरता पुरस्कार पाने वाले 25 बहादुर बच्चे परेड में शामिल हुए। 4 बच्चों को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिया गया। - 11:04 AM:कौशल विकास और उद्यमिता विकास मंत्रालय की झांकी में 21वीं सदी के भारत की पेश की गई। - 11:03 AM: CPWD की झांकी में हरित भारत-स्वच्छ भारत की थीम को दिखाया गया। - 11:01 AM:CSIR की झांकी में विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक उपलब्धियों को दिखाया गया। - 11:01 AM:शहरी विकास मंत्रालय की झांकी में आवास योजना को दिखाया गया। - 11:00 AM:सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की झांकी में खादी को जीवनशैली के रूप में दिखाया गया। - 10:59 AM:केंद्रीय शुल्क और उत्पाद बोर्ड की झांकी में जीएसटी को दिखाया गया। - 10:58 AM:असम की झांकी में प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर को दिखाया गया। - 10:57 AM:जम्मू-कश्मीर की झांकी में गुलमर्ग के शीतकालीन खेलों को दिखाया गया। - 10:56 AM:त्रिपुरा की झांकी में रियांग समुदाय के होजगिरी डांस को दिखाया गया। - 10:55 AM:गोवा की झांकी में भी पारंपरिक संगीत को दिखाया गया। - 10:54 AM:तमिलनाडु की झांकी में मंदिर में होने वाले उत्सव को दिखाया गया। - 10:52 AM:पंजाब की झांकी में पारंपरिक डांस 'जागो आइयां' को दिखाया गया। - 10:51 AM:पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा को दिखाया गया। - 10:50 AM:हरियाणा की झांकी में बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया गया। - 10:39 AM:गढ़वाल राइफल्स ने सलामी दी। - 10:38 AM:एनसीसी के कैडेट्स ने मार्च किया। - 10:35 AM:पहली बार एनएसजी की टुकड़ी ने राजपथ पर मार्चपास्ट किया। इसमें आर्मी और आर्म्ड फोर्सेस के बेस्ट जवानों का चुना जाता है। - 10:34 AM:सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के बैंड ने भी राजपथ पर जोशीली धुन बजाई। - 10:33 AM:सीआरपीएफ के बैंड ने राजपथ पर धुन बजाई। सीआरपीएफ के दस्ते ने सलामी भी दी। - 10:30 AM:सीमा सुरक्षा बल का ऊंट सवार दस्ता अपने पारंपरिक लिबास में राजपथ पर नजर आया। - 10:29 AM:बीएसएफ की टुकड़ी ने मार्चपास्ट किया। - 10:28 AM:डीआरडीओ की स्वदेशी अस्त्र प्रणाली ने अपनी झांकी दिखाई। इसमें अरुध्रा देसी रडार को दिखाया गया। - 8:45 AM: अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। - 8:00 AM: सेंट्रल सेक्रेटरिएट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर 26 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि मेट्रो सर्विस चालू रहेगी। दिल्ली में इन रास्तों से बचें: राजपथ से लेकर रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड परेड पर खत्म होने तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। - 7:15 AM: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रिपब्लिक डे की बधाई दी। - 6:15 AM:नरेंद्र मोदी ट्वीट कर देशवासियों को रिपब्लिक डे की बधाई दी। ----------------------------------------------------------------------------------------------------- नमस्कार स्वागत है आपका Faadu Tech में। 'Faadu Tech' एक youtube चैनल है जहाँ पर आप हम आपको दुनियाभर के ट्रेंडिंग, न्यूज, इन्टरनेट,कंप्यूटर,फनी वीडियोज,बॉलीवुड,स्पोर्ट्स, टिप्स, हेल्थ, गैजेट, इंटरनेशनल, और टेक से जुडी सभी जानकारी फ्री में पाप्त कर सकते हैं हमारी कोशिश है कि वीडियो के मार्फत आपकी नॉलेज भी बढ़े और आपको एंटरटेन भी कर सकें.तो इस चैनल को सब्सक्राइब करिए चैनल सब्सक्राइब करने पर, आपको नए विडियो के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इस चैनल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए और देखते रहिये 'Faadu Tech'..। Subscribe here. : https://goo.gl/LO9urf join Us on instagram. http://ift.tt/2j8EvdR join Us on Facebook. https://goo.gl/hA1csz join Us on Google Plus. http://ift.tt/2jTbzus ----------------------------------------------------------------------------------------------------- NOTE : All content used is copyright to Faadu Tech Use or commercial display or editing of the content without proper authorization is not allowed
रिपब्लिक डे परेड में पहली बार फाइटर प्लेन तेजस का फ्लाई पास्ट, 780kmph थी रफ्तार
Reviewed by Faadu Tech
on
01:17
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment